अब ‘गजराज’ तकनीक से रेलवे ट्रैक पर बचेगी हाथियों की जान

अब ‘गजराज’ तकनीक से रेलवे ट्रैक पर बचेगी हाथियों की जान
Published on: 

नई दिल्ली: देश के कई इलाकों में रेलवे ट्रैक पर हाथियों के एक्सिडेंट की ख़बरें आती रहती है। बीते दिनों पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में ट्रेन की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत हो गई थी। इसके बाद अब भारतीय रेल ने बड़ा कदम उठाया है। जानवरों की जान बचाने के लिए रेलवे ने एक नई तकनीक विकसित की है। जिसकी मदद से अब हाथियों की जान आसानी से बचाई जाएगी।

रेलवे ने एक नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। हाथियों की आकस्मिक मौत पर रोक लगाने के लिए एक आर्टिफिशियल बेस्ड सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर को रेलवे ने 'गजराज' नाम दिया है। रेलवे ने इस AI सॉफ्टवेयर को इंस्टाल करने का भी काम शुरू कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह गजराज सिस्टम ठीक उसी तरह से काम करेगा जैसे कवच सिस्टम काम करता है।

प्रतिवर्ष होती है 20 हाथियों की मौत

आपको बता दें कि भारत में कई जगहें ऐसी हैं जहां पर हाथियों की आबाद काफी ज्यादा है। ऐसी जगहों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर कई बार हाथी भी पहुंच जाते हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 20 हाथियों की हर साल रेलवे ट्रैक पर एक्सीडेंट से मौत हो जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब रेलवे ने AI सॉफ्टवेयर गजराज तैयार किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News