नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम का 89 वर्ष की आयु में निधन

बेटे हाकोन अष्टम ने संभाली गद्दी
Norway's King Harald V passes away at the age of 89
नॉर्वे के महाराज हेराल्ड पंचम
Published on

स्टावांगेर (नॉर्वे) : नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष के थे। नाजी कब्जे के दौरान बचपन का कुछ समय निर्वासन में अमेरिका में बिताने वाले हेराल्ड ने उस महिला से शादी करने के लिए यूरोप की कई कुलीन महिलाओं के विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिए थे जिससे वह स्कूल के समय से प्रेम करते थे। हेराल्ड यूरोप के सबसे उम्रदराज सम्राट थे। लोकप्रिय महाराजा के रूप में उन्होंने राजशाही को आधुनिक रूप दिया, लेकिन हाल के वर्षों में पद छोड़ने वाले अन्य उम्रदराज राजाओं की तरह उन्होंने गद्दी छोड़ने से इनकार कर दिया था। हेराल्ड के निधन के बाद उनके बेटे हाकोन अष्टम को स्वतः ही राज गद्दी मिल गई है। यूरोप के अन्य राजतंत्रों की तरह नॉर्वे के राजा की भूमिका भी मुख्य रूप से प्रतीकात्मक है। हालांकि, उन्हें देश में काफी लोकप्रियता हासिल है। करीब 55 लाख की आबादी वाले इस लोकतांत्रिक देश में वास्तविक सत्ता निर्वाचित संसद के पास है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in