उत्तर कोरिया ने दूसरा नौसैनिक विध्वंसक पोत बेड़े में शामिल किया

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने परमाणु प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने का आह्वान किया
North Korea has added a second naval destroyer to its fleet
विध्वंसक पोत ‘कांग कोन शामिल किए जाने के समारोह में मौजूद किम जोंग उन
Published on: 

सियोल : अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान द्वारा त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास शुरू किए जाने के बीच, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने देश के दूसरे नौसैनिक विध्वंसक पोत को बेड़े में शामिल किया और अधिक विश्वसनीय परमाणु प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने का आह्वान किया। किम अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास को अपने देश की सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं। विध्वंसक पोत ‘कांग कोन’ को रविवार को पूर्वी बंदरगाह शहर वोनसान में आयोजित एक समारोह के दौरान उत्तर कोरिया की नौसेना में शामिल किया गया। समारोह में किम और उनकी किशोर बेटी भी मौजूद थीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in