खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर कस रहा शिकंजा, NIA ने प्रॉपर्टी किया जब्त

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू
Published on: 

अमृतसर: प्रतिबंधित संगठन खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर बड़ा एक्शन लिया गया है। NIA ने पन्नू के कई ठिकानों पर शनिवार(23 सितंबर) को छापेमारी की है। इसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ और अमृतसर में मौजूद कई संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बता दें कि पन्नू भारत में मोस्ट वांटेड आतंकी है। वह भारत छोड़कर कनाडा में छिपकर रहता है। वहां से वह वीडियो जारी कर भारत के खिलाफ जहर उगलता है।

कई संपत्तियों को NIA ने किया जब्त

पंजाब में पन्नू के खिलाफ 22 अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं। इन मामलों में 3 देशद्रोह के मामले भी है। NIA ने आतंकी के पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति, चंडीगढ़ के सेक्टर 15 में स्थित मकान को भी जब्त कर लिया है। जब्ती के बाद अब यह संपत्ति सरकार की हो जाएगी। इसको लेकर NIA ने पन्नू के घर के बाहर बोर्ड लगा दिया है।

ट्रूडो के बयान का पन्नू ने किया समर्थन

भारत-कनाडा में विवाद के बाद गुरपतवंत पन्नू फिर से चर्चा में आया है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के भारत विरोधी बयानों की उसने सराहना की और उन बयानों का स्वागत किया था। पन्नू ने कनाडा में रह रही हिंदू आबादी को धमकियां भी दी है। उन्हें कनाडा छोड़ने की चेतावनी दी थी। भारत की जांच एजेंसी कई सालों से पन्नू की तलाश में है।

2020 में आतंकवादी घोषित हुआ पन्नू

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 'Punjab Independence Refrendum' नाम से संगठन बनाया। आरोप है कि इसके माध्यम से उन्होंने भारत के खिलाफ अलगाववादी विचारधारा फैलाने की कोशिश की। इसके बाद गृह मंत्रालय ने जुलाई 2020 में उसे आतंकवादी घोषित किया था। पन्नू पर कार्रवाई को लेकर भारत सरकार ने कई बार कनाडा के सामने इस मुद्दे को रखा है।

CIA एजेंट है आतंकी पन्नू ?

बता दें कि कई सुरक्षा विशेषज्ञों ने माना है कि पन्नू अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए का एक मोहरा है। उसके पास कनाडा और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता भी है। उसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल के करने के लिए अमेरिका और कनाडा ने तैयार किया हुआ है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News