रेशम की गडवाल साड़ी में निर्मला ने पेश किया नौवां बजट

देश की पहली वित्त मंत्री के रूप में नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश कर निर्मला सीतारमण ने एक नया इतिहास रच दिया।
रेशम की गडवाल साड़ी में निर्मला ने पेश किया नौवां बजट
Published on

नई दिल्ली : देश की पहली वित्त मंत्री के रूप में नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश कर निर्मला सीतारमण ने एक नया इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि सिर्फ महिला वित्त मंत्री के तौर पर ही नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत के सभी वित्त मंत्रियों में एक रिकॉर्ड है। हर साल की तरह इस बार भी बजट के दिन यह उत्सुकता चरम पर थी कि निर्मला सीतारमण किस साड़ी में बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट 2026 के लिए उन्होंने एक बार फिर भारतीय हथकरघा परंपरा को सम्मान देते हुए देश की एक विरासतपूर्ण रेशमी साड़ी को चुना।

अपने नौवें बजट के अवसर पर निर्मला सीतारमण ने रेशम की गडवाल साड़ी पहनी। साड़ी का रंग हल्का मटमैला-सा मेरून था, जिसे रेशम और जरी से बुना गया है। पहली नजर में यह साड़ी कांजीवरम जैसी लगती है, लेकिन यह वास्तव में कांजीवरम नहीं है।

गडवाल साड़ी का पारंपरिक इतिहास दक्षिण भारत से जुड़ा है। यह साड़ी पहले आंध्र प्रदेश में बुनी जाती थी, हालांकि वर्तमान में इसका जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग तेलंगाना के पास है। दक्षिण भारत से ताल्लुक रखने वाली निर्मला सीतारमण के लिए यह चयन स्वाभाविक भी माना जा रहा है। बजट भाषण के साथ-साथ निर्मला की साड़ी हर बार देश की पारंपरिक कला, बुनकरों और स्वदेशी शिल्प को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का संदेश भी देती है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in