एनएच-4 धूल संकट: हरिनगर प्रधान ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

बिलीग्राउंड बाजार में धूल प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोग
एनएच-4 धूल संकट: हरिनगर प्रधान ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
Published on

दुकानदारों ने लगातार तीसरे दिन किया विरोध प्रदर्शन

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : ग्राम पंचायत हरिनगर के प्रधान मनोजीत हलदर ने 19 मार्च को अंडमान और निकोबार प्रशासन के मुख्य सचिव से मुलाकात कर बिलीग्राउंड बाजार क्षेत्र में एनएच-4 सड़क की खराब स्थिति के कारण उत्पन्न धूल प्रदूषण के मुद्दे को उठाया। यह समस्या फिश मार्केट से लेकर हरिनगर पंचायत भवन तक के इलाके में गंभीर रूप ले चुकी है।कल तक बिलीग्राउंड बाजार के दुकानदार लगातार तीसरे दिन भी अपनी दुकानें बंद रखकर सड़क मरम्मत की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे आम लोगों को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। प्रधान मनोजीत हलदर ने को बताया कि मुख्य सचिव ने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उत्तरी एवं मध्य अंडमान के उपायुक्त से संपर्क किया। उपायुक्त ने जानकारी दी कि एनएच-4 अधिकारियों के साथ पहले ही बैठक हो चुकी है और समस्या के समाधान के लिए आज सुबह से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रधान ने मुख्य सचिव से यह भी अनुरोध किया कि दुकानों को आज से पुनः खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस पर मुख्य सचिव ने भविष्य में भी इस तरह की समस्याओं के समाधान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रधान ने त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in