पंजाब में सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़

दो अभियुक्त गिरफ्तार
Panjab
जब्त हथियार
Published on

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने गुरुवार को दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। उनके पास से पिस्तौल समेत छह अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एक विशिष्ट सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर गांव लखना से सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया तथा छह अत्याधुनिक हथियार बरामद किए। डीजीपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in