ट्रंप पर दुष्कर्म का नया आरोप, रिपोर्ट में 11 महिलाओं के बयान

जेफ्री एपस्टीन से कथित संबंधों के संदर्भ में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की न्यायपालिका समिति के डेमोक्रेटिक कर्मचारियों ने 53 पन्नों की एक रिपोर्ट जारी की
New sexual assault allegation against Trump; report includes statements from 11 women
डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म का नया आरोप लगा है। जेफ्री एपस्टीन से कथित संबंधों के संदर्भ में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की न्यायपालिका समिति के डेमोक्रेटिक कर्मचारियों ने 53 पन्नों की एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें 11 महिलाओं के बयान शामिल हैं, जिनमें पांच ने एपस्टीन की मौजूदगी या उससे जुड़े संदर्भों में ट्रंप पर दुष्कर्म या यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। व्हाइट हाउस ने आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें राजनीतिक हमला बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मॉडल और पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस क्यूल ने आरोप लगाया कि 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में ट्रंप ने उनका दुष्कर्म किया था। उस समय उनकी उम्र 24 वर्ष थी। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप ने अमेरिकी वीजा और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में दाखिले में मदद का आश्वासन देकर उन्हें होटल के कमरे में बुलाया था। रिपोर्ट में महिलाओं के बयानों, एफबीआई रिकॉर्ड और एपस्टीन से संबंधित दस्तावेजों का हवाला दिया गया है। हालांकि, ये आरोप हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in