नेपाल के प्रधानमंत्री शाह ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात

नेपाल-भारत द्विपक्षीय संबंधों, साझा हितों, विकास साझेदारी और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई
Nepal's Prime Minister Shah met the Indian Ambassado
भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात के दौरान मैथिली चित्र भेंट करते प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह
Published on

काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सोमवार को भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से अपनी पहली एक-से-एक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ नेपाल के ‘‘ऐतिहासिक संबंधों’’ को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। शाह ने सिंह दरबार स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में भारतीय राजदूत से मुलाकात की। प्रधानमंत्री सचिवालय के अनुसार, बैठक में नेपाल-भारत द्विपक्षीय संबंधों, साझा हितों, विकास साझेदारी और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई। राजदूत श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री शाह को बधाई दी और दोनों देशों के बीच संबंधों तथा सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने सोमवार सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत और बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने के मुद्दे पर सार्थक एवं उपयोगी विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री सचिवालय के मुताबिक, शाह ने भारत के साथ नेपाल के ‘‘ऐतिहासिक संबंधों’’ को और गहरा करने तथा साझा हितों वाले क्षेत्रों में मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब शाह विदेशी राजदूतों और वरिष्ठ विदेशी अधिकारियों के साथ पहले की अपनी उस नीति से धीरे-धीरे हट रहे हैं, जिसके तहत वह उनके साथ एक-से-एक बैठक करने से बचते थे। शाह सोमवार को चीन के राजदूत झांग माओमिंग से भी अलग से मुलाकात करने वाले हैं। वहीं, नेपाल में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी स्कॉट उर्बोम के मंगलवार को उनसे मिलने की उम्मीद है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in