मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी नक्सली नेता ढेर

आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं
Naxal
फाइल फोटो
Published on

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नक्सलियों का एक शीर्ष नेता मारा गया है। सूत्रों के अनुसार माओवादियों की केंद्रीय समिति का सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर इस मुठभेड़ में मारा गया है। इसपर एक करोड़ का इनाम रखा गया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताया गया कि बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में केंद्रीय समिति के सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पप्पा राव तथा कुछ अन्य सशस्त्र माओवादी कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सलियों के एक शीर्ष नेता को मार गिराया है। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। घटनास्थल से बरामद शव और वस्तुओं के संबंध में अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है।

इससे पहले, सुरक्षाबलों ने 21 मई को राज्य के बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव बसवराजू और 26 अन्य नक्सलियों को मार गिराया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in