ट्रंप ने नाटो देशों से रूसी तेल खरीद बंद करने की अपील की

अमेरिकी राष्ट्रपति बोले-चीन पर 50 से 100 फीसदी टैरिफ लगाएं नाटो देश
donald_trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on

बास्किंग रिज(अमेरिका) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उनका मानना है कि यदि नाटो के सभी सदस्य देश रूस से तेल खरीदना बंद कर दें और रूसी पेट्रोलियम खरीदने को लेकर चीन पर 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक ‘टैरिफ’ (शुल्क) लगा दें, तो रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया साइट पर किये गए पोस्ट में कहा कि युद्ध जीतने के लिए नाटो की प्रतिबद्धता 100 प्रतिशत से भी कम रही है और उत्तरी अटलांटिक गठबंधन संधि (नाटो) के कुछ सदस्यों द्वारा रूसी तेल की खरीद चौंकाने वाली है। उन्होंने कहा कि यह रूस के साथ आपकी बातचीत की स्थिति और सौदेबाकी की शक्ति को बहुत कमजोर करता है। राष्ट्रपति ने कहा कि नाटो सदस्यों को चीन पर 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए और अगर रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के साथ शुरू हुआ युद्ध समाप्त हो जाता है, तो इसे वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने लिखा कि चीन का रूस पर मजबूत नियंत्रण है, यहां तक कि उसकी पकड़ भी है, और कड़े टैरिफ उस पकड़ को तोड़ देंगे। अपने पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि युद्ध की जिम्मेदारी उनके पूर्ववर्ती, जो बाइडन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर है। उन्होंने इस सूची में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शामिल नहीं किया।

तुर्किये रूसी तेल का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार

ऊर्जा एवं स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र के अनुसार, चीन और भारत के बाद रूसी कच्चे तेल का नाटो सदस्य तुर्किये तीसरा सबसे बड़ा खरीदार रहा है। रूसी तेल खरीदने वाले 32 देशों के गठबंधन के अन्य सदस्यों में हंगरी और स्लोवाकिया भी शामिल हैं। ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि रूसी तेल पर नाटो द्वारा प्रतिबंध और चीन पर टैरिफ’ लगाये जाने से इस घातक, लेकिन हास्यास्पद युद्ध को समाप्त करने में भी बहुत मदद मिलेगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in