दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में CEC के खिलाफ प्रदर्शन

700 हिरासत में लिये गये, ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनों में जुटे हजारों लोग
agitation_against_cec-1
जतंर मंतर की ओर मार्च करते प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास करते पुलिस कर्मी
Published on: 

नयी दिल्ली : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल और छात्र संगठन सड़कों पर उतरे जबकि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर तथा आसपास के कई स्थानों से 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, जिनमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी शामिल हैं। वहीं मुंबई में इसी मांग को लेकर शिवाजी पार्क में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की अगुवाई वाले प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे। पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने के बावजूद नारे लिखी तख्तियां और तिरंगा लिये बड़ी संख्या में युवा राजनीतिक प्रदर्शन स्थलों पर पहुंचे। चेन्नै, पटना, लखनऊ सहित देश के अन्य हिस्सों में भी बड़े पैमाने पर CEC के खिलाफ प्रदर्शन किये गये।

agitation against cec-5
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करता ‘स्पाइडर मैन’

एक कचौड़ी, दो समोसा....

विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा’ और ‘गली-गली में शोर है, मोदी-ज्ञानेश वोट चोर हैं’ जैसे नारे लगाये गये। प्रदर्शनकारियों में आम आदमी पार्टी (आप) और आइसा, SFI, NSUI तथा अन्य छात्र संगठनों के सदस्य शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में ‘अनियमितताओं’ और बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाये जाने को लेकर CEC कुमार के इस्तीफे की मांग की।

Protest-against-CEC-in-Delhi
दिल्ली में जतंर मंतर की ओर बढ़ते प्रदर्शनकारी

इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गयी

प्रदर्शन के मद्देनजर जंतरमंतर पर किसी भी ‘अनधिकृत जमावड़े’ को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गयी थी और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। यही नहीं प्रदर्शन स्थल और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गयी।

agitation_against_cec-4
पटना में भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य की अगुवाई में प्रदर्शन

हिरासत में लिये गये नेता ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज और संजीव झा को कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जंतर-मंतर से हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये लोगों में आतिशी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी शामिल थे। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कई कार्यकर्ताओं को भी मौके से हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये लोगों में राजद नेता मनोज झा, माकपा नेता वृंदा करात, भाकपा के सचिव पी. संदोश कुमार, भाकपा की दिल्ली इकाई के सचिव प्रो. दिनेश वर्मा, AISF के महासचिव दिनेश सीरंगारा तथा सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और निखिल डे भी शामिल थे।

agitation_against_cec-2
मुंबई में CJP की कॉल पर शिवाजी पार्क की ओर बढ0ते छात्र, युवा, राजनीतिक नेता, अभिनेता....

CEC और PM के चेहरे वाले मुखौटे पहने निकाला मार्च

CEC और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाले मुखौटे पहने हुए भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के प्रदर्शनकारियों ने रायसीना रोड से मार्च निकाला, जंतर मंतर की ओर बढ़ते हुए उन्होंने नारे लगाये और पोस्टर और बैनर लेकर कुमार से जवाबदेही की मांग की। IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘CEC इस्तीफा दो’, ‘निर्वाचन आयोग जवाब दो’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाये।

agitation_against_cec-3
मुंबई में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते CJP नेता

‘ज्ञानेश का हश्र भी प्रधान जैसा ही होगा’

इधर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की अगुवाई वाले प्रदर्शन में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, विशाल भारद्वाज सहित हजारों लोग जुटे। शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी CJP के आंदोलन को समर्थन दिया। इससे पहले दिन में CJP के संयोजक अभिजीत दिपके ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दक्षिण मुंबई में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। CJP ने CEC की नियुक्ति में पारदर्शिता की मांग करने के साथ ही SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किये। CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने मीडिया से कहा कि पूरे देश के युवा, युवा पीढ़ी, पिछली बार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सब बाहर आये थे और इस बार भी ज्ञानेश कुमार के साथ ऐसा ही होने वाला है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in