आसियान की शांति पहल पर भड़का म्यांमार

म्यांमार के नेतृत्व की बैठकों में भागीदारी पर रोक जारी रखी
Myanmar lashes out at ASEAN’s peace initiative
म्यांमा के प्रतिनिधि
Published on: 

ढाका : म्यांमार ने आसियान की ओर से 2021 के पांच-सूत्री शांति समझौते की समीक्षा को ‘अनुचित और पक्षपातपूर्ण’ बताया है। विदेश मंत्रालय के बयान में आरोप लगाया गया कि संगठन ने उसकी पहलों और समान प्रतिनिधित्व के अधिकार की अनदेखी की।

यह प्रतिक्रिया 15 नवंबर के आसियान शिखर सम्मेलन के बाद आई। सम्मेलन में नेताओं ने शांति योजना पर प्रगति कम बताते हुए म्यांमार के नेतृत्व की बैठकों में भागीदारी पर रोक जारी रखी। अब देश का प्रतिनिधित्व केवल गैर-राजनीतिक प्रतिनिधि कर सकता है।

अप्रैल 2021 में स्वीकृत योजना में हिंसा रोकने, संवाद, विशेष दूत की नियुक्ति और मानवीय सहायता के प्रावधान हैं। म्यांमार ने कहा कि वह आसियान के साथ सहयोग कर रहा है और संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। उसने राजनीतिक कैदियों के अस्तित्व से भी इनकार किया। बयान रोहिंग्या मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले के बाद आया है, जिसमें 2017 की कार्रवाई के दौरान नरसंहार के लिए म्यांमार को जिम्मेदार ठहराया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News