Ship Hijacked: सोमालिया तट पर ‘MV LILA NORFOLK’ जहाज हाईजैक, 15 भारतीय क्रू मेंबर की तलाश में नौसेना

प्रतिकात्मक तस्वीर
प्रतिकात्मक तस्वीर
Published on: 

नई दिल्ली: हिंद महासागर से बड़ी जानकारी सामने आई है। यहां सोमालिया के तट के पास से एक जहाज पर कब्जा कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार शिप को बीते दिन बुधवार( 4 जनवरी) को हाईजैक कर लिया गया था। इस शिप पर 15 भारतीयों के सवार होने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना अलर्ट हो गई। भारतीय नौसेना ने इस स्थिति से निपटने और बंधकों का सफल रेस्क्यू करने के लिए INS चेन्नई को रवाना कर दिया है।

इस हाईजैक होने वाले जहाज का नाम 'एमवी लीला नॉरफॉक' बताया जा रहा है। भारतीय नौसेना ने जानकारी दी है कि इस पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि सोमालिया के पास जिस शिप पर कब्जा किया गया है उस पर लाइबेरिया का फ्लैग लगा हुआ है। इस शिप पर 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं। भारतीय नौसेना अपहरण हुए जहाज को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए जहाज के मेंबर्स से लगातार संपर्क साधने की कोशिश है।

हिंद महासागर में बढ़ी ऐसी घटना

सेना की ओर से कहा गया है कि जल्द ही सभी भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। इसके साथ ही रेस्क्यू के लिए INS चेन्नई को रवाना कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हिंद महासागर में देखा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं बढ़ गई है। सोमालिया या इसके आसपास वाले एरिया में समुद्री जहाजों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हिंद महासागर में सुरक्षा देना धीरे-धीरे चुनौती बनता जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in