मुताक्की ने भारतीय महिलाओं से मांगी माफी! प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं लेडी पत्रकार

मुताक्की ने भारतीय महिलाओं से मांगी माफी! प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं लेडी पत्रकार
Published on: 

कोलकाता : अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी भारत दौरे पर हैं। इस बार उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को आमंत्रित किया, जो पहले नहीं हुआ था। यह घटना चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल पुरुष पत्रकारों को बुलाया गया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया था।

मुत्ताकी ने सफाई दी कि पिछली बार "तकनीकी कारणों" से महिला पत्रकारों को नहीं बुलाया जा सका था। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को अलग करने का नहीं था। भारत के कई मीडिया संगठनों और महिला पत्रकार संघों ने इस बदलाव का स्वागत किया। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह देखकर खुशी हुई कि महिला पत्रकारों को भी अब समान अवसर मिल रहा है।

मुत्ताकी सात दिन के भारत दौरे पर हैं। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर अफगानिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की। 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान में महिलाओं पर कई पाबंदियां लगाई गई हैं- लड़कियों की शिक्षा पर रोक और सरकारी नौकरियों में सीमित भागीदारी इनमें शामिल हैं। ऐसे में महिला पत्रकारों का इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होना महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in