मस्क के एआई चैटबॉट पर अश्लील तस्वीरें बनाने का आरोप, मुकदमा

एआई चैटबॉट ग्रोक के जरिये अश्लील और बिना सहमति की यौन तस्वीरें बनाने की सुविधा देकर उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप
Musk’s AI chatbot accused of generating explicit images; lawsuit filed
सोशल प्लेटफार्म एक्स
Published on: 

रिचमंड : एलन मस्क की कंपनियों पर एआई चैटबॉट ग्रोक के जरिये अश्लील और बिना सहमति की यौन तस्वीरें बनाने की सुविधा देकर उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। अमेरिका के वर्जीनिया और ओरेगन राज्यों के डेमोक्रेटिक अटॉर्नी जनरल ने सोमवार को कंपनियों के खिलाफ मुकदमे दायर किए। वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स ने आरोप लगाया कि ग्रोक को लोकप्रिय बनाने के लिए कंपनियों ने सुरक्षा उपायों की अनदेखी की और ऐसा फीचर पेश किया, जिससे नग्न तस्वीरें बनाई जा सकती थीं। मुकदमे के मुताबिक, इससे बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री और बिना सहमति की निजी तस्वीरें बड़े पैमाने पर प्रसारित हुईं। ग्रोक को मस्क के सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिये इस्तेमाल किया जा सकता है। दिसंबर 2025 में इसके इमेज बनाने और संपादित करने के फीचर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू किए गए थे। जनवरी में वास्तविक दिखने वाली फर्जी अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद बढ़ा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News