मुंबई की ‘मटका क्वीन' जया छेड़ा सहित 12 गिरफ्तार

जाने क्या है पूरा मामला

मुंबई की ‘मटका क्वीन' जया छेड़ा सहित 12 गिरफ्तार
Published on

पणजी : गोवा पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पणजी, म्हापसा, परवरी, मडगांव, वास्को, पोंडा, मांद्रे, पेडणे सहित कई स्थानों पर छापेमारी की और मुंबई की ‘मटका क्वीन’ जया छेड़ा सहित 12 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। प्राथमिकी में नामजद कुछ ‘मटका’ (सट्टेबाजी और लॉटरी खेल) खिलाने वालों की पहचान अहमदाबाद के चंदूभाई ठक्कर और गणेश्याम भाई तथा मुंबई के बाहरी इलाके कल्याण की जया छेड़ा के रूप में की गई है। जया छेड़ा मारे गए ‘मटका किंग’ सुरेश भगत की पत्नी है। बताया गया कि जया छेड़ा मुख्य रूप से मुंबई से ‘मटका’ धंधा करती है, जबकि ठक्कर तथा गणेश्याम गुजरात में डीलर हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in