Mukesh Sahani : वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या | Sanmarg

Mukesh Sahani : वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या

दरभंगा : बिहार में विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह 70 साल के सहनी का क्षत-विक्षत शव उनके घर से मिला है। घटना दरभंगा के घनश्यामपुर थाना के जीरत गांव की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल गए हैं। वहीं मिथिला रेंज के डीआईजी बाबूराम ने कहा कि पुलिस को काफी क्लू मिले हैं। कमरे में टेबल से 3 खाली गिलास मिले हैं। उन्होंने दावा किया है कि 8 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मामले में कुक और दूध वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सहनी को धारदार हथियार से हमला करके मारा गया है। उनके घर का सामान भी बिखरा पड़ा मिला है, इस लिहाज से पुलिस का मानना है कि चोरी का विरोध करने पर सहनी का मर्डर किए जाने की आशंका है। हत्या की जांच के लिए SIT बना दी गई है। दरभंगा के SP देहात इसे लीड करेंगे।

गांव में बने घर में अकेले रहते थे जीतन सहनी
जीतन सहनी गांव में बने घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश और संतोष हैं। मुकेश बिहार के पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह मुंबई में रहती है। मुकेश सहनी की पार्टी VIP RJD और कांग्रेस के साथ बिहार में बने महागठबंधन में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ कई सभाएं की थीं।

 

Visited 109 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

मुख्य समाचार

नई दिल्ली: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के बाद पश्चिम बंगाल देश की राजनीति का नया
कोलकाता: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख
कोलकाता: बंगाल में बढ़ रही हिंसा के बाद आज भाजपा पार्षद सजल घोष को पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति में लेबुटाला
बारासात : पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सुबह आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना
कोलकाता : आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर की बलात्कार कर हत्या के मामले में इंसाफ तथा मुख्यमंत्री के इस्तीफा की
कोलकाता : भाजपा ने आज लालबाजार के सामने एक जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 'छात्र समाज' के गिरफ्तार आंदोलनकारियों की
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा द्वारा घोषित 12 घंटे की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है
कोलकाता : बाबूघाट पर प्रदर्शनकारियों ने उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। यह
कोलकाता : भाजपा ने बंगाल में आगामी बुधवार को यानी कल का 12 घंटे की व्यापक हड़ताल का आह्वान किया
- पुलिस की तैनाती और बैरिकेड्स के बावजूद प्रदर्शन जारी, स्थिति गंभीर कोलकाता : राज्य सचिवालय के बेहद करीब, लगभग
कोलकाता : राज्य सचिवालय के समीप पांच महिलाएं मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पहुंचीं। इन महिलाओं
कोलकाता : नवान्न अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा फेंकी गई ईंट से एक रैफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान का
ऊपर