सोफिया कुरैशी मामले में MP के मंत्री विजय शाह को राहत

अब HC की जगह सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
सोफिया कुरैशी मामले में MP के मंत्री विजय शाह को राहत
Published on: 

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी मंत्री कुंवर विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक से संबंधित अपने निर्णय में कहा है कि उनकी गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक को फिलहाल जारी रखा जाएगा। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि चूंकि यह मामला उसकी समीक्षा में है, इसलिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चल रही कार्यवाही को समाप्त किया जाता है। अदालत ने पुलिस डीआईजी द्वारा पेश की गई रिपोर्ट का संज्ञान लिया, जिसमें बताया गया था कि तीन आईपीएस अधिकारियों की एक एसआईटी बनाई गई है और इसने 21 मई से जांच शुरू कर दी है।

SC ने SIT को जांच के लिए दिया समय

एसआईटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक साक्ष्य एकत्र किए जा चुके हैं, गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, लेकिन जांच अभी शुरुआती चरण में है और इसे पूरा करने के लिए और समय की जरूरत है। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय देने की अनुमति दे दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News