महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी,  आरोपी गिरफ्तार
Published on

नई दिल्ली - महाराष्ट्र में एक केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़खानी का मामला तेजी से चर्चा में आ रहा है। इस घटना को लेकर जलगांव के मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और इसे गंभीर मुद्दा बताया है।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?

सीएम फडणवीस ने कहा, 'ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस घटना में एक विशिष्ट पार्टी के पदाधिकारी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ अन्य की भी गिरफ्तारी की जाएगी लेकिन ऐसी सार्वजनिक जगह पर उन्होंने जो काम किया, जो पीड़ितों को तकलीफ दी, यह गलत है। ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जा सकता। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'

क्या है पूरा मामला ? 

केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद, मंत्री के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंत्री ने पुलिस से इन युवकों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

मंत्री ने बताया कि उनकी बेटी के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी को भी इन युवकों ने धमकाते हुए उसकी कॉलर पकड़ी थी। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के युवक शामिल थे। बच्चों से छेड़छाड़ करने वालों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंत्री खुद नगर पुलिस स्टेशन पहुंचीं। वहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी चर्चा की है।

डिप्टी एसपी का बयान भी सामने आया

डिप्टी एसपी कुषाणात पींगड़े ने जानकारी दी कि 28 फरवरी 2025 को कोथली गांव की यात्रा के दौरान कुछ युवकों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और अभद्र टिप्पणियां कीं। इस घटना को लेकर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, और अब तक एक युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है। शिकायत एक सुरक्षाकर्मी द्वारा दर्ज कराई गई थी। जांच में सामने आया है कि इस घटना में कुल 7 युवक शामिल थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in