मोदी करेंगे 43,000 करोड़ की लागत वाले अमरावती पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन

2 मई को करेंगे उद्घाटन
मोदी करेंगे 43,000 करोड़ की लागत वाले अमरावती पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन
Published on: 

अमरावती : आंध्र प्रदेश के नगर निकाय मंत्री पी नारायण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मई को यहां अमरावती पुनर्निर्माण कार्यों का उद्घाटन करेंगे, जिस पर 43,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

प्रधानमंत्री के दौरे के लिए किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने विश्वास जताया कि ‘ग्रीनफील्ड’ राजधानी शहर का निर्माण तीन वर्षों में कर लिया जाएगा। नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री के 2 मई को अपराह्न लगभग 3.25 बजे पहुंचने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के दौरे की 90 प्रतिशत तैयारियां पूरी हो चुकी हैं तथा शेष तैयारियां बुधवार तक पूरी हो जाएंगी। मंत्री ने कहा कि अमरावती के मास्टर प्लान में 365 किलोमीटर की मुख्य सड़कों और 1,500 किलोमीटर की छोड़ी सड़कों का निर्माण शामिल है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News