'मोदी जी और ट्रंप तो दोस्त हैं, - अवैध भारतीय प्रवासियों के मुद्दे पर प्रियंका का तंज

अवैध भारतीय प्रवासियों का मुद्दा गरमाया
'मोदी जी और ट्रंप तो दोस्त हैं, - अवैध भारतीय प्रवासियों के मुद्दे पर प्रियंका का तंज
Published on

नई दिल्ली - अमेरिका मेंं अवैध तरीके से दाखिल हुए 104 भारतीयों को भारत वापस भेजा जा चुका है। इस मामले पर संसद में आज जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को अमेरिकी सेना मा विमान इन भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा। कांग्रेस का दावा है कि इन लोगों के हाथों और पैरों में हथकड़ियां बांध दी गई थी।

प्रियांका गांधी ने कहा कि......

इस मामले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा, "बहुत सी बातें कही गईं कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी बहुत अच्छे दोस्त हैं। पीएम मोदी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या हम उन्हें वापस लाने के लिए अपना विमान नहीं भेज सकते थे? क्या इंसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है? कि उन्हें हथकड़ी और बेड़ियां पहनाकर वापस भेजा जाता है? विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।"

शशि थरूर ने जाहिर की आपत्ति

इस मामले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी अपना बयान दिया। उन्होंने कहा, "जिस तरह से यह किया गया, हम उसका विरोध कर रहे हैं। उनके पास उन लोगों को निर्वासित करने का पूरा कानूनी अधिकार है, लेकिन उन्हें इस तरह अचानक सैन्य विमान में हथकड़ी लगाकर भेजना भारत का अपमान है, यह भारतीयों की गरिमा का अपमान है।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in