मनसे कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई में एक डांस बार में की तोड़फोड़

कहा : शिवाजी की भूमि पर डांस बार का कोई स्थान नहीं है
पनवेल के एक डांस बार में तोड़फोड़ कर रहे मनसे कार्यकर्ता
पनवेल के एक डांस बार में तोड़फोड़ कर रहे मनसे कार्यकर्ता-
Published on

ठाणे : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई स्थित एक डांस बार के परिसर में तोड़फोड़ की।

पुलिस ने बताया कि पनवेल में शनिवार देर रात को यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि मनसे के कुछ कार्यकर्ता पनवेल के बाहरी इलाके में स्थित ‘नाइट राइडर्स बार’ में घुस गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर फर्नीचर में तोड़फोड़ की, शराब की बोतलें तोड़ दीं और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टूटी हुई मेजें, टूटे हुए कांच और बार के अंदरूनी हिस्से में हुई तोड़फोड़ नजर आ रही है। मनसे के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन भूमि पर डांस बार का कोई स्थान नहीं है। हम पनवेल या राज्य में कहीं भी ऐसी अश्लीलता को पनपने नहीं देंगे।’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पनवेल पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज जुटा रहे हैं और गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in