गोवा के लिए मौसम विभाग का ‘रेड अलर्ट’

रविवार तक भारी बारिश का अनुमान
मुंबई में बारिश का आनंद उठाते स्कूली बच्चे
मुंबई में बारिश का आनंद उठाते स्कूली बच्चे
Published on: 

पणजी : मौसम विभाग ने गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें रविवार तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। राज्य सरकार ने लोगों को नदियों और झरनों में न जाने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों में तटीय राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के अनुसार, दक्षिण गोवा के पोंडा में सबसे अधिक 162 मिमी बारिश हुई। इसके बाद धारबांदोडा तालुका में 124.2 मिमी और मडगांव में 123.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश होने का संकेत देते हुए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया जो रविवार तक प्रभावी रहेगा। गोवा के वन मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को जानकारी दी कि उत्तर और दक्षिण गोवा के जिलाधिकारियों ने नदियों और झरनों में तैराकी पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। राणे ने कहा, ‘सभी झरने तैराकी गतिविधि के लिए बंद कर दिए गए हैं। लोग वन विभाग की देखरेख में झरनों का दौरा कर सकते हैं।’ 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in