मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 23 जिलों में भारी बारिश

लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाये जा रहे हैं
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 23 जिलों में भारी बारिश
Published on: 

नई दिल्ली : देशभर में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से लोग बदहाल हैं, वहीं कई राज्यों में आंधी और बारिश ने तकलीफें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग ने इस बीच सोमवार से लेकर गुरुवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जतायी गयी हैं।

23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कर्नाटक के 23 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी बेंगलुरु में काफी बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि निचले इलाकों में पानी भर गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दीवार गिरने से एक महिला की जहां मौत हो गयी, वहीं जल जमाव के कारण निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा।

मौसम विभाग ने कर्नाटक के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बेंगलुरु अर्बन, बेंगलुरु रूरल, कोलार, चिकबल्लापुर, तुमकुरु, मांड्या, मैसूर, हासन, कोडागु, बेलगावी, बीदर, रायचूर, यादगिर, दावणगेरे और चित्रदुर्ग जैसे जिले शामिल हैं। पूरे हफ्ते इन इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ तूफानी मौसम बना रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। येलो अलर्ट के चलते बेंगलुरु में बीबीएमपी, ट्रैफिक पुलिस और अन्य नगर निकायों ने इमरजेंसी प्लान शुरू कर दिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News