ट्रंप-मस्क के खिलाफ भारी विरोध, हजारों लोगों ने व्हाइट हाउस घेरा

सभी 50 राज्यों में प्रदर्शन, पोस्टरों में लिखा : ट्रंप को अल सल्वाडोर जेल भेजें
ट्रंप-मस्क के खिलाफ भारी विरोध, हजारों लोगों ने व्हाइट हाउस घेरा
Published on

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरुद्ध शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारी पुनः सड़कों पर उतर आए। ये प्रदर्शन अमेरिका के सभी 50 राज्यों में हुए। प्रदर्शनकारी ट्रंप की टैरिफ वॉर की नीतियों, सरकारी नौकरियों में छंटनी का जोरदार विरोध कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास (व्हाइट हाउस) का घेराव किया। लोगों ने ट्रंप पर नागरिक और कानून के शासन को कुचलने का आरोप लगाया। इस आंदोलन को 50501 नाम दिया गया है, जिसका तात्पर्य ‘50 विरोध प्रदर्शन, 50 राज्य, 1 आंदोलन’ है।

प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के अतिरिक्त टेस्ला के शोरूमों का भी घेराव किया। ट्रंप के विरोध में प्रदर्शनों का यह दूसरा दौर है। इसके पूर्व 5 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हुए थे। राजधानी वॉशिंगटन डीसी समेत सभी राज्यों में प्रदर्शन का बड़ा कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा कारोबारी एलन मस्क की आक्रामक नीतियां हैं। एलन मस्क का दक्षता विभाग लगातार सरकारी विभागों में छंटनी कर रहा है। अमेरिका में अब तक हजारों सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप की अप्रवासियों पर कार्रवाई और दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने की सख्त पॉलिसी भी इन प्रदर्शनों का बड़ा कारण है। वहीं, ट्रंप के टैरिफ वॉर के कारण अमेरिका में दूसरे देशों से आने वाली चीजों के दाम काफी बढ़ गये हैं, जिसका सीधा प्रभाव आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in