नवी मुंबई में ट्रक टर्मिनल में लगी भीषण आग

आठ वाहन जलकर खाक
नवी मुंबई में ट्रक टर्मिनल में लगी भीषण आग
Published on

ठाणे : नवी मुंबई में एक ट्रक टर्मिनल में भीषण आग लग गयी, जिससे आठ वाहन जलकर खाक हो गए। इन वाहनों में से कुछ में माल लदा हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में रविवार देर रात हुई इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वाशी दमकल केंद्र के एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, ‘तुर्भे ट्रक टर्मिनल में रविवार रात करीब सवा 11 बजे आग लग गयी। आस-पास गैस सिलेंडर होने के कारण दो धमाके हुए, जिससे हालात और भी खराब हो गए।’ अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल आठ गाड़ियां तैनात की गयीं। आखिरकार सोमवार तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। दमकलकर्मी टर्मिनल में खड़े करीब 40 ट्रक को सुरक्षित स्थानों पर ले गए। आग लगने के सही कारण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘इलाके में प्लास्टिक के बक्से की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैलने लगी।’

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in