श्रीलंका में कट्टरपंथी बौद्ध भिक्षु की रिहाई के लिए मार्च

रिहाई के साथ अदालत में बौद्ध भिक्षु की पोशाक पहनकर पेश होने की अनुमति देने की मांग की
March in Sri Lanka for the release of a hardline Buddhist monk
मार्च में शामिल बौद्ध भिक्षु
Published on: 

कोलंबो : श्रीलंका में सैकड़ों बौद्ध भिक्षुओं ने शनिवार को कैंडी स्थित पवित्र टेंपल ऑफ द टूथ से मार्च शुरू किया। वे अदालत की अवमानना के मामले में जेल की सजा काट रहे कट्टरपंथी धार्मिक नेता गलागोदात्ते ज्ञानसार की रिहाई की मांग कर रहे हैं। मार्च के कोलंबो में मुख्य जेल के सामने समाप्त होने की उम्मीद है। यहां 51 वर्षीय ज्ञानसार बंद हैं। प्रदर्शनकारी भिक्षुओं ने उनकी रिहाई के साथ अदालत में बौद्ध भिक्षु की पोशाक पहनकर पेश होने की अनुमति देने की मांग की। पिछले सप्ताह ज्ञानसार को आम कपड़ों में अदालत लाए जाने पर भिक्षुओं ने विरोध किया था। प्रमुख भिक्षु वलाहांगुनावे धम्मरत्न ने कहा, “जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता, हम प्रदर्शन जारी रखेंगे।” ज्ञानसार 2012 से बोडु बाला सेना (बौद्ध शक्ति बल) का नेतृत्व कर रहे हैं। वह श्रीलंका में कट्टर बौद्ध राष्ट्रवादी अभियान के प्रमुख चेहरों में रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in