नेपाल में बाढ़ : नौ दिन सुरंग में फंसा शख्स, जन्माष्टमी पर बचाया गया

सुरंग में फंसे रहने के दौरान वह लगातार ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र का जाप करते रहा
Man trapped in tunnel for nine days rescued on Janmashtami
सुरंग से व्यक्ति को बाहर निकालते बचाव कर्मी
Published on

काठमांडू : नेपाल में त्रिशूली-3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग में नौ दिन तक फंसे रहने के बाद शुक्रवार को 30 वर्षीय संजय साह को सुरक्षित बचा लिया गया। संयोग से उन्हें कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बाहर निकाला गया। साह ने बताया कि सुरंग में फंसे रहने के दौरान वह लगातार ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र का जाप करते रहे और सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद बनाए रखी। सप्तरी निवासी साह नेपाल विद्युत प्राधिकरण में फोरमैन हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय वह नियंत्रण कक्ष में थे और अन्य कर्मचारियों को बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन सभी के निकलने के बाद वह खुद अंदर फंस गए। उन्होंने सुरंग में तीन-चार लोगों की आवाज सुनने या उनसे संपर्क होने की जानकारी दी। साह ने आशंका जताई कि कुछ अन्य लोग सुरंग के भीतर और गहराई में फंसे हो सकते हैं। साह की हालत स्थिर है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बचाए गए दूसरे कामगार कबीर महर्जन को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते काठमांडू के नेपाल आर्मी अस्पताल भेजा गया है। सेना के नेतृत्व में बचाव अभियान जारी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in