अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने पर ममदानी ने जताई चिंता

मेयर ने किया दिवाली समारोह का आयोजन
Mamdani expresses concern over the targeting of Hindu temples in America
दिवाली समारोह को संबोधित करते मेयर ममदानी
Published on: 

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने और राजनीतिक अभियानों में बढ़ती नफरत पर चिंता जताई। दिवाली समारोह में उन्होंने विभिन्न समुदायों से भेदभाव और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। ममदानी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में हिंदू मंदिरों पर हमले हुए हैं और संघीय सरकार के शीर्ष नेताओं ने सिख समुदाय को भी निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति अब समाज के हाशिये से निकलकर राजनीतिक अभियानों का हिस्सा बन रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से कभी देश छोड़ने को कहा गया या जिनके यहां रहने के अधिकार पर सवाल उठाए गए, उन्हें यह जानना चाहिए कि अमेरिका उनका घर है। ममदानी ने हिंदू धर्म की विविधता, रामायण और महाभारत की शिक्षाओं तथा गांधी और मार्टिन लूथर किंग के आंदोलनों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दिवाली सहिष्णुता, करुणा और समानता का संदेश देती है।डियो साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News