ममदानी ने नफरत के खिलाफ एकजुट होने की अपील की

न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने हिंदू समुदाय के लोगों के साथ नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा मनाई
Mamdani appealed for unity against hatred
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी
Published on: 

न्यूयॉर्क : अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश नाकाम किए जाने के कुछ दिन बाद न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने यहां भारतीय मूल के हिंदू समुदाय के लोगों के साथ नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा मनाई तथा लोगों से नफरत के खिलाफ एकजुट होने और एक-दूसरे का ख्याल रखने की अपील की। ममदानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस सप्ताह मुझे क्वींस में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों के साथ नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशैं और विजयादशमी मनाने का सौभाग्य मिला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने गरबा किया, आरती में हिस्सा लिया, सिंदूर खेला की रस्म देखी और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। शहर के विभिन्न मंदिरों में लोगों के साथ मिलकर खुशी और श्रद्धा के इस उत्सव में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात थी, खासकर इसलिए कि पिछले सप्ताह ही इलिनॉय के एक हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की कोशिश की गई थी।’’ ‘‘आइए, हम सभी नफरत के खिलाफ खड़े होने और एक-दूसरे का ख्याल रखने की अपनी साझा जिम्मेदारी निभाने के लिए एकजुट हों। जय माता की।’’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in