ऊर्जा भंडारण सेक्टर पर बड़ा कदम, IESA जल्द जारी करेगा व्हाइट पेपर

'स्टेशनरी एनर्जी स्टोरेज इंडिया' (एसईएसआई), 2026 सम्मेलन का आयोजन 20 मार्च को
ऊर्जा भंडारण सेक्टर पर बड़ा कदम, IESA जल्द जारी करेगा व्हाइट पेपर
Published on

नयी दिल्ली : 'इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस' (आईईएसए) ने कहा कि वह 'स्टेशनरी एनर्जी स्टोरेज इंडिया' सम्मेलन में स्थिर ऊर्जा भंडारण बाजार पर एक श्वेत पत्र पेश करेगा। 'स्टेशनरी एनर्जी स्टोरेज इंडिया' (एसईएसआई), 2026 सम्मेलन का आयोजन 20 मार्च को दिल्ली के 'यशोभूमि' में भारत बिजली शिखर सम्मेलन के मौके पर किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में 10 से अधिक देशों के 300 से अधिक भागीदार शामिल होंगे। भारत का ऊर्जा भंडारण क्षेत्र अभूतपूर्व गति से बढ़ रहा है। कुल स्थिर (स्टेशनरी) ऊर्जा भंडारण बाजार सिर्फ एक साल में 122 गीगावाट से बढ़कर 224 गीगावाट हो गया है, जो 1.8 गुना की उल्लेखनीय वृद्धि है।

इस समय 60 गीगावाट क्षमता की परियोजनाओं पर काम चल रहा है, 80 गीगावाट की परियोजनाएं निविदा के विभिन्न चरणों में हैं और 35 गीगावाट की परियोजनाएं पहले ही आवंटित की जा चुकी हैं। आईईएसए के अध्यक्ष देबमाल्य सेन ने कहा,यह श्वेत पत्र नीति निर्माताओं, निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं के लिए अपनी रणनीतियों को तैयार करने और उन्हें लागू करने में तेजी लाने के लिए एक जरूरी मसौदा प्रदान करेगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in