सर्बिया में बड़ा सियासी उलटफेर, वुचिच ने हार मानी

उनकी दक्षिणपंथी पार्टी का मुकाबला छात्रों के नेतृत्व वाले व्यापक विपक्षी आंदोलन से था
Major political upheaval in Serbia; Vučić concedes defeat
जीत का जश्न मनाते विजयी पार्टी के समर्थक
Published on: 

बेलग्रेड : सर्बिया के लंबे समय से सत्ता में काबिज नेता अलेक्जेंडर वुचिच ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली, जिसमें उनकी दक्षिणपंथी पार्टी का मुकाबला छात्रों के नेतृत्व वाले व्यापक विपक्षी आंदोलन से था। इस आंदोलन से जुड़े लोग दो साल से उनकी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस बाल्कन देश में यह नतीजा एक बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन वाले वुचिच 14 वर्षों से लगभग पूर्ण सत्ता के साथ देश पर शासन कर रहे थे। उन्होंने छात्र आंदोलन को उन्हें सत्ता से हटाने की विदेशी ताकतों की साजिश करार दिया था। सर्बिया में 64 लाख मतदाता 250 सदस्यीय संसद के लिए प्रतिनिधि चुन रहे थे। चुनाव में हार स्वीकार करते हुए वुचिच ने कहा कि उनकी पार्टी के अनुमान के मुताबिक, युवाओं के समर्थन वाली विपक्षी ‘स्टूडेंट्स लिस्ट’ को 135 से 140 सीटें मिल सकती हैं, जबकि उनकी एसएनएस पार्टी को करीब 105 सीटें मिलने की उम्मीद है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in