67 वाहनों की हुई आपस में टक्कर, हैरान कर देगा जापान की ये सड़क दुर्घटना

पुलिस ने बताया कि हादसे में तोक्यो की 77 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक जला हुआ शव ट्रक की चालक सीट पर मिला।
67 वाहनों की हुई आपस में टक्कर, हैरान कर देगा जापान की ये सड़क दुर्घटना
èüìcó¡ìl; 勝田涼斗
Published on: 

टोक्यो: जापान में शुक्रवार देर रात बर्फीले मौसम में एक एक्सप्रेसवे पर हुई भीषण दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। गुन्मा प्रांत की राजमार्ग पुलिस ने शनिवार को बताया कि कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर मिनाकामी कस्बे में दो ट्रक की टक्कर होने के बाद कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में लगभग 67 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। मिनाकामी तोक्यो से करीब 160 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में तोक्यो की 77 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक जला हुआ शव ट्रक की चालक सीट पर मिला। उसने बताया कि 26 घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रकों की टक्कर से एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा अवरुद्ध हो गया और पीछे से आ रहे वाहन बर्फीली सतह होने के कारण समय पर ब्रेक नहीं लगा सके और 67 से अधिक वाहन एक दूसरे से टकरा गए।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई और कुछ वाहन पूरी तरह जल गए। पुलिस ने बताया कि आग पर करीब सात घंटे बाद काबू पाया जा सका।

67 वाहनों की हुई आपस में टक्कर, हैरान कर देगा जापान की ये सड़क दुर्घटना
थाईलैंड–कंबोडिया सीमा संघर्ष पर विराम, 20 दिन बाद युद्धविराम पर सहमति
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in