महिला जिला अधिकारी को कथित अश्लील संदेश भेजने का मामला

विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

चेन्नई : अन्नाद्रमुक ने महिला जिला अधिकारी को कथित तौर पर व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भेजने के मामले में टीवीके के कल्लाकुरिची से विधायक सी. अरुल विग्नेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव समेत तमिलनाडु सरकार के शीर्ष अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ने के बाद विग्नेश ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया।

अन्नाद्रमुक की अधिवक्ता शाखा के सचिव आई. इनबादुरई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि पार्टी की कानूनी शाखा ने मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को औपचारिक शिकायत दी है। इसमें कल्लाकुरिची के विधायक के खिलाफ कथित तौर पर एक महिला जिला अधिकारी को अश्लील संदेश भेजने के मामले में तत्काल आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि यह ज्ञापन अन्नाद्रमुक की दक्षिण चेन्नई जिला कानूनी शाखा के उप सचिव एवं अधिवक्ता आर. त्रिसुली ने सौंपा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News