महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, ठाणे के अस्पताल में भर्ती

राज्य सरकार में हलचल, स्वास्थ्य जांच के लिए एकनाथ शिंदे को ठाणे के निजी अस्पताल में किया गया भर्ती
एकनाथ शिंदे अस्पताल में हुए भर्ती
एकनाथ शिंदे अस्पताल में हुए भर्ती
Published on

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की सेहत से जुड़ी खबर राज्य के राजनीतिक गलियारों में चिंता का विषय बनी हुई है। लगातार व्यस्त दिनचर्या और काम के दबाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है।

शुक्रवार को राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान ही एकनाथ शिंदे को तेज बुखार, गले में इन्फेक्शन और अत्यधिक कमजोरी महसूस होने लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने दिनभर के अपने जरूरी सरकारी काम पूरे किए। रात को तबीयत ज्यादा खराब होने और आराम न मिल पाने के कारण उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और शनिवार सुबह उनकी कई आवश्यक मेडिकल जांचें भी की गई हैं। राहत की बात यह है कि उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर और नियंत्रण में बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें कड़े रूप से 'कम्प्लीट बेड रेस्ट' (पूर्ण विश्राम) की सलाह दी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in