लव जिहाद : भोपाल में कॉलेज छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग

दो मुस्लिम लड़कें गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
लव जिहाद : भोपाल में कॉलेज छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग
Published on: 

भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल में लव जिहाद के तहत एक निजी कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहचान (धर्म/मजहब) छिपाकर लड़कियों से दोस्ती की और उनके साथ बलात्कार किया। भोपाल के पुलिस आयुक्त एच सी मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में दो मुस्लिम लड़कों को गिरफ्तार किया है और इसकी जांच के लिए पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक फरहान अली उर्फ फराज कॉलेज का पूर्व छात्र है और उसने दो साल पहले खुद को एक हिन्दू युवक बताकर एक लड़की से दोस्ती की थी, जब वह नाबालिग थी। उसने उसके साथ बलात्कार किया और पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तथा उसकी सहेलियों को दो दोस्तों से मिलने के लिए विवश किया। इसी तरह अन्य लड़कियों का बलात्कार किया गया और विडियो बनाकर उनको भी ब्लैकमेल किया गया।

यह घटना 18 अप्रैल को तब प्रकाश में आई जब पहली पीड़िता ने बाग सेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने दोस्तों से अपनी सहेलियों को मिलवाने के लिए मजबूर किया तथा उन्होंने उनका यौन शोषण किया तथा उन्हें ब्लैकमेल किया। जांचकर्ताओं के करीबी सूत्रों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने पर पीड़ितों और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News