चीन-कंबोडिया का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

आठवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘गोल्डन ड्रैगन-2026’ शुरू किया।
Largest joint military exercise between China and Cambodia begins
अभ्यास के दौरान सलामी देते दोनों देशों के अधिकारी
Published on: 

नोम पेन्ह : चीन और कंबोडिया ने बुधवार को अपना आठवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘गोल्डन ड्रैगन-2026’ शुरू किया। 15 दिनों तक चलने वाला यह अभ्यास 9 दिसंबर को समाप्त होगा। कंबोडियाई सेना के प्रवक्ता थोंग सोलिमो के अनुसार, 2016 में शुरू हुए इस अभ्यास का यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है। इसका उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियान, मानवीय सहायता, समुद्री डकैती रोकने और आपदा राहत से जुड़ी गतिविधियों का अभ्यास करना है। सैन्य अभ्यास का उद्घाटन कंबोडिया के रक्षा मंत्री टी सैहा और चीन के ग्वांगझोउ नौसैनिक अड्डे के कमांडर रियर एडमिरल लियू सुमिन ने किया। इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए चीन के तीन युद्धपोत कंबोडिया के रीम नौसैनिक अड्डे पहुंचे हैं। चीन ने इस अड्डे के विस्तार में आर्थिक मदद दी है, जिससे क्षेत्र में उसकी सैन्य मौजूदगी बढ़ने की आशंका जताई जाती रही है। हालांकि, कंबोडिया ने यहां चीन का स्थायी सैन्य अड्डा होने से इनकार किया है। दोनों देशों ने स्पष्ट किया कि यह अभ्यास किसी तीसरे देश को निशाना बनाने या क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं किया जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News