लेक ओंटारियो का नाम बदलकर किया गया ‘लेक अमेरिका'

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झील का नाम बदलने का फैसला करते हुए एक कार्यकारी आदेश पर किया हस्ताक्षर
Lake Ontario renamed ‘Lake America
ओवल ऑफिस में ‘रेजोल्यूट डेस्क’ पर बैठकर आदेश पर हस्ताक्षर करने के पश्चात पत्रकारों को जानकारी देते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में लेक ओंटारियो को अब ‘‘लेक अमेरिका’’ के नाम से जाना जाएगा। कनाडा के साथ बढ़ते व्यापार विवाद के बीच उन्होंने झील का नाम बदलने का फैसला करते हुए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें गृह मंत्रालय को अमेरिका की भौगोलिक नामकरण सेवा में झील का नाम बदलने का निर्देश दिया गया है। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में ‘रेजोल्यूट डेस्क’ पर बैठकर आदेश पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सभी संबंधित लोगों को सूचित कर दिया है और जो कुछ करना था, वह सब कर दिया गया है। यह आधिकारिक है, तत्काल प्रभाव से लागू। हालांकि, ट्रंप कनाडा को इस नाम का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित कार्यकारी आदेश में कहा गया है कि बदलाव 30 दिनों के भीतर किए जाने हैं। अमेरिका ने सप्ताहांत में कनाडा के साथ बातचीत विफल होने के बाद 20 अरब डॉलर मूल्य के कनाडाई सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद ट्रंप ने हाल के दिनों में झील का नाम बदलने का विचार सामने रखा था। कनाडा ने इस सप्ताह अमेरिकी आयात टैरिफ के जवाब में 20 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी सामान पर जवाबी शुल्क लगा दिया। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस कदम को खारिज करते हुए झील के इतिहास का हवाला दिया और कहा कि इसका नाम कनाडा के परिसंघ और अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा से भी पहले का है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in