रूस के ड्रोन हमलों से दहला कीव क्षेत्र

कीव में 14 गोदाम, 16 निजी मकान, तीन अपार्टमेंट इमारतें और 16 वाहन क्षतिग्रस्त हुए
Kyiv region rocked by Russian drone attacks
यूक्रेन में ड्रोन हमले के बाद अपार्टमेंट में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
Published on

कीव : रूस ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन यूक्रेन के कीव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए। अधिकारियों के मुताबिक, हमलों में एक दर्जन से अधिक अपार्टमेंट इमारतों और भंडारण केंद्रों को निशाना बनाया गया। रूसी हमलों के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। गुरुवार को कीव में करीब 15 घंटे तक हवाई हमले की चेतावनी जारी रही, जिससे राजधानी लगभग पूरी तरह ठप हो गई। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इससे अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई और आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह बाधित हुआ। कीव क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि रूसी हमलों में 14 गोदाम, 16 निजी मकान, तीन अपार्टमेंट इमारतें और 16 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसके बलों ने कीव क्षेत्र में उस गोदाम पर हमला किया, जहां यूक्रेन की ‘फ्लेमिंगो’ क्रूज मिसाइलें और रॉकेट बूस्टर का ईंधन रखा गया था। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने बताया कि यूक्रेनी बलों ने रूस के यारोस्लाव क्षेत्र में स्लावनेफ्ट-यानोस रिफाइनरी को निशाना बनाया, जिससे वहां आग लग गई। रूस के अधिकारियों के अनुसार, यारोस्लाव क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत और 27 लोग घायल हुए। मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में एक ड्रोन ने एक सुपरमार्केट को नुकसान पहुंचाया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in