जानिए कौन है गोल्डी बराड़ जिसे UAPA के तहत आतंकी घोषित किया गया ?

जानिए कौन है गोल्डी बराड़ जिसे UAPA के तहत आतंकी घोषित किया गया ?
Published on: 

नई दिल्ली : भारत सरकार ने गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित कर दिया है। भारत सरकार ने यह फैसला UAPA के तहत लिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि गोल्डी बराड़ प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है। वह भारत में कई बड़े अपराधों में शामिल रहा है। फिलहाल गोल्डी बराड़ कनाडा में हैं और वहीं से अपनी अपराध की दुनिया को ओपरेट कर रहा है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का मास्टर माइंड भी गोल्डी बराड़ को बताया जाता है। पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्‍या के बाद गोल्‍डी बराड़ ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।
कौन है गोल्डी बराड़?
गोल्डी बराड़ पंजाब के मौजूदा मोस्ट वॉन्टेड गैंग्स्टर्स में से एक है और फिलहाल कनाडा में रह रहा है। माना जाता है कि वह कॉलेज का एक ड्रॉप आउट छात्र है और पढ़ाई छोड़ने के बाद से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय है। साल 2019 में गोल्डी बराड़ स्टूडेंट वीजा पर पढ़ाई करने के लिए कनाडा गया था। वह भारत के कई नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर हत्याओं के दावों को पोस्ट करने के लिए भी जाना जाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News