केरलः कंक्रीट का ‘स्लैब’ गिरा, तीन मजदूरों की मौत

केरल में कोझिकोड के वलियांगडी में सोमवार को नगर निगम के स्वामित्व वाली एक इमारत में 50 मीटर लंबा कंक्रीट का ‘स्लैब’ गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।
जमीन पर गिरा मकान का स्लैब।
जमीन पर गिरा मकान का स्लैब।
Published on

कोझिकोडः केरल में कोझिकोड के वलियांगडी में सोमवार को नगर निगम के स्वामित्व वाली एक इमारत में 50 मीटर लंबा कंक्रीट का ‘स्लैब’ गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों की पहचान जब्बार, अशरफ और बशीर के रूप में हुई है, जो वलियांगडी में कोझिकोड निगम के स्वामित्व वाली दो मंजिला इमारत में सामान लादने का काम करते थे।पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक यह घटना पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उस समय हुई जब मजदूर सामान लादने का काम करने के बाद एक बंद दुकान के सामने आराम कर रहे थे और उन पर कंक्रीट का 50 मीटर लंबा ‘स्लैब’ गिर गया। पुलिस ने बताया कि हालांकि स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के अस्पतालों में पहुंचाया, लेकिन उनमें से तीन ने दम तोड़ दिया।

कोझिकोड नगर निगम और पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने कोझिकोड नगर निगम कार्यालय और महापौर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों ने कहा कि सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) शासित कोझिकोड नगर निगम के स्वामित्व वाली यह इमारत संचालन के लिए अनुपयुक्त थी क्योंकि इसका निर्माण सात दशक से भी अधिक समय पहले हुआ था।

भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया, “पिछली परिषद ने इमारत को रहने लायक नहीं बताया था और इसे गिराने का फैसला किया था। लेकिन इमारत में दुकानें और गोदाम अब भी संचालित हो रहे थे।” उन्होंने कहा कि ये मौतें नगर निगम की लापरवाही के कारण हुईं। इन पार्षदों ने महापौर ओ सदाशिवन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की।

जमीन पर गिरा मकान का स्लैब।
बम अलर्ट के बाद राजधानी में हाई सिक्योरिटी, मेट्रो और लाल किला पर सख्ती

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in