पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए कोर्ट पहुंचे केजरीवाल

जाने क्या है पूरा मामला
पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए कोर्ट पहुंचे केजरीवाल
Published on: 

नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति मामले में अभियुक्त दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग करते हुए गुरुवार को अदालत का रुख किया।

विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी कर सुनवाई की अगली तारीख चार जून तक जवाब मांगा। केजरीवाल ने अदालत को बताया कि उनके पासपोर्ट की अवधि 2018 में समाप्त हो गयी थी और उन्होंने 10 साल के लिए इसके नवीनीकरण की अपील करते हुए आवेदन दिया है।

इस बीच सीबीआई ने अदालत से कहा कि वह कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय करने पर बहस के लिए तैयार है। रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले की जांच सीबीआई कर रहा है जबकि ईडी धनशोधन के एक मामले की जांच कर रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News