जेनिफर बैरेटो ने जीता मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब

प्यूर्टो रिको के 20 साल के सूखे को खत्म किया
Jennifer Barreto has won the title of Miss Universe 2026.
प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो प्रसन्नत व्यक्त करते
Published on: 

सान जुआन : प्यूर्टो रिको की 27 वर्षीय जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब जीतकर देश का 20 साल का इंतजार खत्म कर दिया। 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का फाइनल 24 नवंबर को प्यूर्टो रिको की राजधानी सान जुआन स्थित जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में आयोजित हुआ। इसमें दुनियाभर से 116 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बैरेटो को पिछली विजेता और मेक्सिको की फातिमा बॉश ने ताज पहनाया। इस जीत के साथ प्यूर्टो रिको ने छठी बार मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले 2006 में जुलेइका रिवेरा ने यह उपलब्धि हासिल की थी। दो बच्चों की मां बैरेटो ने जून में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको 2026 का खिताब जीता था। मनोविज्ञान और सामाजिक कार्य की पढ़ाई कर चुकीं बैरेटो पहले रोकथाम विशेषज्ञ के रूप में काम कर चुकी हैं। वर्ष 2021 से वह टेक्सास के फोर्ट कैवाजोस में अमेरिकी सेना के विभाग में नागरिक कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News