सुरक्षा परिषद की सदस्यता को लेकर जयशंकर शुरू करेंगे अभियान

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से भी करेंगे मुलाकात
Jaishankar to launch campaign for Security Council membership
विदेश मंत्री एस जयशंकर
Published on

न्यूयॉर्क : विदेश मंत्री एस. जयशंकर अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में 2028-29 के कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्यता को लेकर भारत के अभियान की शुरुआत करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से भी मुलाकात करेंगे। जयशंकर पांच से 10 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत एवं ओमान की आधिकारिक यात्रा पर थे और शनिवार को अमेरिका पहुंचे। वह सोमवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 2028-29 के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद की सदस्यता को लेकर भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह 14 और 15 जुलाई को ब्रसेल्स में भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की तीसरी बैठक में भाग लेंगे तथा यूरोपीय संघ और बेल्जियम के अपने समकक्षों से बातचीत करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी बैठकों के कार्यक्रम के अनुसार, गुतारेस सोमवार दोपहर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

भारत इससे पहले 2021-22 के कार्यकाल के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य था। वर्ष 2028-29 के कार्यकाल के लिए चुनाव अगले वर्ष जून में होंगे। इसमें एशिया-प्रशांत समूह की एकमात्र सीट के लिए भारत और ताजिकिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in