जयशंकर ने विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों के साथ की मुलाकात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के इतर यहां विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं
Jaishankar met with foreign ministers of various countries
विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर
Published on

संयुक्त राष्ट्र : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के इतर यहां विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने अपनी बैठकों की शुरुआत फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-नोएल बैरो के साथ मुलाकात से की। इसके पश्चात उन्होंने यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा, मोल्दोवा के विदेश मंत्री मिहाई पॉपसोई, स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस, इक्वाडोर के विदेश मंत्री रॉबर्टो कुरी, स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार तथा हंगरी की उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री अनीता ओरबान के साथ मुलाकात के बाद कहा कि द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के अलावा दोनों पक्षों ने बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in