इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर से हुईं अलग, एक कमेंट ने बिगाड़ दिया रिश्ता

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर से हुईं अलग, एक कमेंट ने बिगाड़ दिया रिश्ता
Published on: 

नई दिल्ली: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर के साथ अलग हो गईं हैं। शुक्रवार(20 अक्टूबर) को उन्होंने कहा कि वह अपने टेलीविजन पत्रकार पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं। जियाम्ब्रुनो को हाल के हफ्तों में ऑन एयर की गई अभद्र कमेंट के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है।

पीएम मेलोनी ने फेसबुक पर दी अलग होने की जानकारी

मेलोनी ने फेसबुक पर लिखा कि एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ मेरा रिश्ता, जो लगभग 10 साल तक चला, यहीं खत्म हो गया। कुछ समय से हमारे रास्ते अलग हो गए हैं और इसे स्वीकार करने का समय आ गया है। बता दें कपल की छोटी बेटी है। जियाम्ब्रुनो मीडियासेट द्वारा प्रसारित एक न्यूज प्रोग्राम के प्रेजेंटर हैं।

इस वजह से हुआ विवाद

इस सप्ताह के दो दिनों में, एक अन्य मीडियासेट शो ने जियाम्ब्रुनो के प्रोग्राम के ऑफ-एयर अंश प्रसारित किए, जिसमें उन्हें अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया। वह एक महिला समकर्मी से कहते हैं हुए नजर आते हैं कि 'मैं तुमसे पहले क्यों नहीं मिला?' इससे पहले एक गैंगरेप मामले को लेकर की गई उनकी कमेंट की बहुत आलोचना हुई थी। अपनी कमेंट में वह पीड़िता को ही स्पष्ट रूप से अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।

काफी विवादों में रहे जियाम्ब्रुनो 

जियाम्ब्रुनो ने अपने शो के दौरान एक कमेंट में कहा कि यदि आप नाचने जाते हैं, तो आपको नशे में चूर होने का पूरा अधिकार है। लेकिन यदि आप नशे में होने और अपनी इंद्रियों को खोने से बचाते हैं, तो आप कुछ समस्याओं में फंसने और आने से भी बच सकते हैं। उस समय इस बयान के आने के बाद पीएम मेलोनी ने कहा था कि उन्हें उनके पार्टनर की टिप्पणियों के आधार पर आंका नहीं जाना चाहिए और भविष्य में वह उनके व्यवहार के बारे में सवालों का जवाब नहीं देंगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News