स्कूली बच्चों को अंतरिक्ष-विज्ञान के बारे में बतायेगा ISRO, आवेदन की तारीख जारी

स्कूली बच्चों को अंतरिक्ष-विज्ञान के बारे में बतायेगा ISRO, आवेदन की तारीख जारी
Published on: 

बेंगलुरू : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को घोषणा की है कि स्कूली बच्चों के लिए उसके 2024 के 'युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम' की पंजीकरण प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी। इसरो के इस 'युवा विज्ञान कार्यक्रम' (युविका) का उद्देश्य युवा छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों में बुनियादी ज्ञान और उभरते अवसर प्रदान करना है। इसके लिए नौवीं कक्षा के भारतीय विधार्थी आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण 20 फरवरी, 2024 से शुरू होगा। दो सप्ताह के इस आवासीय कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च है। कार्यक्रम से छात्रों के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियंत्रिकी और गणित आधारित अनुसंधान और करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित होने की भी उम्मीद है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in