Viral Video : Chandrayaan-3 की सफलता के बाद ISRO प्रमुख का विमान में कुछ इस तरीके से …

Viral Video : Chandrayaan-3 की सफलता के बाद ISRO प्रमुख का विमान में कुछ इस तरीके से …
Published on: 

नई दिल्ली : चंद्रयान 3 को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतारकर इसरो ने इतिहास रच दिया है। पूरे देश के लोगों में इसको लेकर जबरदस्त खुशी और उत्साह देखने को मिला। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद सभी वैज्ञानिकों के साथ ही इसरो प्रमुख की खूब तारीफ हो रही है। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें विमान में यात्रा के दौरान क्रू मेंबर्स उनका स्वागत कर रहे हैं। सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है कि इसरो चीफ एस सोमनाथ एक प्लेन में बैठे हुए हैं और क्रू मेंबर उनका स्वागत कर रहे हैं।

जहाज में सवार यात्री तालियां बजा रहे हैं। एक क्रू मेंबर इसरो चीफ का स्वागत कर रही है तो वहीं दूसरी क्रू फ्लाइट में अनाउंस करती है कि हमें गर्व है कि आज हमारे साथ इसरो प्रमुख मौजूद हैं। इसके बाद यात्री तालियां बजाते हैं।
खास अंदाज में दी गई बधाई
वहीं विमान कंपनी इंडिगो की तरफ से ट्वीट कर लिखा गया, 'आसमान से चांद तक, टीम इंडिगो ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के अध्यक्ष श्री एस. सोमनाथ और उनकी टीम को बधाई दी और 'गो इंडिया गो' का नारा लगाया!' सोशल मीडिया पर इसरो चीफ के स्वागत का वीडियो वायरल है और लोगों कि इस पर खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in