गाजा में इजरायली हवाई हमले जारी, नौ फलस्तीनियों की मौत

ट्रंप के युद्धविराम प्रयासों के दावे के बावजूद हमले जारी
Israeli airstrikes continue in Gaza; nine Palestinians killed
हवाई हमले के बाद क्षतिग्रस्त कार
Published on

काहिरा/यरुशलम : गाजा पट्टी में रविवार को लगातार दूसरे दिन इजरायली हवाई हमले जारी रहे, जिसमें कम से कम नौ फलस्तीनियों की मौत हो गई। यह हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्धविराम समझौते को लागू कराने के प्रयासों में प्रगति का दावा किया था। इजरायल के ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने रविवार को कहा कि गाजा में हमले रोकने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इजरायल को गाजा पट्टी पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने की जरूरत है। कोहेन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सुरक्षा कैबिनेट के सदस्य हैं, जो देश की सुरक्षा और कूटनीतिक नीतियों से जुड़े अहम फैसले लेती है। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा के कई इलाकों को निशाना बनाया। इनमें उत्तरी गाजा सिटी, मध्य क्षेत्र का दीर अल-बलाह और दक्षिणी खान यूनिस शामिल हैं। दीर अल-बलाह में एक अपार्टमेंट पर हुए हवाई हमले में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। वहीं, गाजा सिटी में एक अन्य अपार्टमेंट पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हुई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। खान यूनिस के मवासी इलाके में रविवार तड़के हुए एक हमले में एक घर को निशाना बनाया गया, जिसमें एक पिता, मां और उनके 9 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। इसके अलावा उत्तरी गाजा के जबालिया के पास भी एक व्यक्ति की मौत हुई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in